02 आरोपियों पंकज वर्मा, शुभम यदु से 200 पौवा अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कुटी जप्त, फरार गगन दुबे की तलाशी जारी

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर सायबर सेल एवं सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की पंकज वर्मा, शुभम यदु मानपुर एवं गगन दुबे बेमेतरा के विरूद्ध आबकारी एक्ट में संयुक्त कार्यवाही 
बेमेतरा 12 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, साइबर सेल व थाना बेमेतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने आबकारी एक्ट के प्रकरण में दो आरोपियों के कब्जे से 200 पौवा अंग्रेजी शराब (36000ml) कुल कीमती करीबन 24000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त ज्यूपिटर स्कुटी बिना नंबर कीमती करीब 90000 रूपये, कुल जुमला लगभग 114000 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
  11 सितम्बर 2026 को थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति नवलपुर मजगांव रोड ज्युपिटर स्कुटी बिना नंबर से अत्यधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन करने वाला हैं की सूचना के आधार पर थाना बेमेतरा एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों पंकज वर्मा एवं शुभम यदु को अवैध शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया। उक्त आरोपियों से पुछताछ करने पर पता चला कि गगन दुबे निवासी नया बस स्टैंड के पास बेमेतरा द्वारा पिकरी शराब दुकान से शराब खरीदकर लाने के लिए 24000 रूपये नगदी देने पर दोनों पिकरी शराब दुकान से कई बार शराब खरीदकर कुल 200 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब 24000 रूपये का खरीदकर इकठ्ठा कर एक बैग में 100 पौवा एवं एक बोरी में 100 पौवा भरकर एक साथ स्कूटी में ले जा रहे थे, जो गगन दुबे बाईपास रोड में मिलना और शराब ले जाने की जगह तथा शराब ले जाने के ऐवज में रकम देने की बात सामने आई। 
    जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 03 आरोपियों पंकज वर्मा, शुभम यदु निवासी वार्ड नं. 02 मानपुर थाना व जिला बेमेतरा एवं गगन दुबे निवासी बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं। 
     प्रकरण में आरोपी 01. पंकज वर्मा पिता घनश्याम वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नं. 02 मानपुर थाना व जिला बेमेतरा, 02. शुभम यदु पिता सत्येन्द्र यदु उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नं. 02 मानपुर थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 200 पौवा अंग्रेजी शराब (36000ml) कुल कीमती करीबन 24000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त ज्यूपिटर स्कुटी बिना नंबर कीमती करीब 90000 रूपये, कुल जुमला लगभग 114000 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश जारी हैं। 
 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक निधि गुप्ता, प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, सायबर सेल बेमेतरा से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, रेखन साहू, मुकेश माहिरे, जयकिशन साहू, थाना बेमेतरा से आरक्षक महेश जांगडे, शिव कुमार सेन सहित सायबर सेल एवं थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ