सितम्बर माह का खाद्यान्न 15 अक्टूबर और अक्टूबर माह का खाद्यान्न 30 अक्टूबर तक किया जाएगा वितरित
बेमेतरा 29 सितंबर 2026 - सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माह सितम्बर एवं अक्टूबर 2026 के खाद्यान्न वितरण की समय-सीमा में वृद्धि की गई है।
संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार माह सितम्बर 2026 के लिए जारी खाद्यान्न के वितरण की समय-सीमा बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 तक तथा माह अक्टूबर 2026 के लिए जारी खाद्यान्न के वितरण की समय-सीमा 30 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है।
कलेक्टर के निर्देशन में जिले की समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों में निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का भंडारण सुनिश्चित कराते हुए पात्र राशनकार्डधारियों को उनकी पात्रता के अनुसार खाद्यान्न एवं अन्य राशन सामग्री का वितरण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा।
अपील - जिला प्रशासन ने राशन कार्डधारियों से अपील की है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित अवधि के भीतर उचित मूल्य दुकान से पात्रतानुसार राशन सामग्री प्राप्त करें। उचित मूल्य दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया है कि राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार वितरण कार्य पूर्ण किया जाए।
0 टिप्पणियाँ