किसानों की समस्याओं को केवल उठाना ही नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष और संवाद करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी - जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाने तथा किसान हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का करें कार्य - जिला किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मंगत साहू  

बेरला में किसान कांग्रेस एवं मंडल कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन मजबूती, खाद-बीज एवं बिजली कटौती सहित किसानों के मुद्दों पर हुआ मंथन 
बेमेतरा 03 सितंबर 2026 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज नगर पंचायत बेरला में ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी बेरला एवं मंडल कांग्रेस कमेटी सोंढ़ की प्रथम महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष मुख्य रूप से सम्मिलित होकर संगठनात्मक गतिविधियों एवं किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। 

संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा तैयार 
बैठक में संगठन को ग्राम एवं बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। 

किसानों की खाद बीज व विद्युत आपूर्ति समस्या पर चर्चा 
साथ ही किसानों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए सोसायटियों में निगरानी व्यवस्था गठित करने, किसानों को खाद एवं बीज की हो रही किल्लत, कृषि कार्य के समय लगातार एवं अनियमित बिजली कटौती से किसानों को हो रही परेशानी, विद्युत आपूर्ति में सुधार सहित अन्य कृषि संबंधी समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा उनके निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास करने का निर्णय लिया गया। 

किसानों की समस्याओं को केवल उठाना ही नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष और संवाद करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी
जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसान कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। किसानों की समस्याओं को केवल उठाना ही नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष और संवाद करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। संगठन को बूथ एवं ग्राम स्तर तक मजबूत करते हुए प्रत्येक किसान तक पहुंचना होगा। 
      उन्होंने कहा कि आज किसान एक ओर खाद-बीज की किल्लत और दूसरी ओर बिजली की अनियमित कटौती से परेशान हैं। खेती के महत्वपूर्ण समय में पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली नहीं मिलने से किसानों को सिंचाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की इन समस्याओं को कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीरता से लें और उनकी आवाज को मजबूती के साथ उचित मंच तक पहुंचाएं। सोसायटियों में खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति, किसानों को होने वाली परेशानियों तथा कृषि से जुड़े अन्य विषयों पर कांग्रेस कार्यकर्ता सजग रहकर किसानों की आवाज बनें। 
      श्री छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के अधिकारों और हितों के लिए मजबूती से खड़ी रही है। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कांग्रेस संगठन गांव-गांव और खेत-खलिहान तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझेगा और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेगा। 

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाने तथा किसान हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का करें कार्य
इस अवसर पर जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंगत साहू ने भी बैठक को संबोधित करते हुए किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने तथा किसान हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठजनों, पदाधिकारीगण, किसान कांग्रेस के साथियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता, सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। साथ ही अधिक से अधिक किसानों एवं आमजन से सतत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त 
इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित सभी सम्माननीय पदाधिकारीगण, किसान कांग्रेस के साथी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मंगत साहू, महिला अध्यक्ष कविता साहू, जिला कोषाध्यक्ष रवि परगनिया, जिला महामंत्री भारत भूषण साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित विवेक सिंह राजपूत, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेश चंदेल, राजेश दुबे, किसान कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष राज बिहारी कुर्रे, सविता हिरवानी, नेहा सुराणा, सूर्य प्रकाश शर्मा, इंदर चंद जैन, किशन साहू, शरद साहू, चेतन साहू, हेमंत चंदेल, रूपेंद्र पाटिल, फिरावण निषाद, महेंद्र साहू, चंदन साहू, जितेंद्र जोशी, यशवंत साहू, देवचरण निर्मलकर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ