एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की अवैध शराब पर कार्यवाही
बेमेतरा 04 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 03 सितंबर 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना पर ग्राम मुडपार बांधा के पास में ग्राम बहेरा कुसमी निवासी प्रभु साहू को मोटर सायकल में बिक्री हेतु अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया।
जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी प्रभु साहू पिता सरजू प्रसाद साहू उम्र 32 वर्ष निवासी बहेरा कुसमी थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 25 पौवा देशी मसाला शराब (4500ml) कीमती 2500 रूपये, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 25 H 0762 कीमती लगभग 40000 रूपये कुल जुमला 42500 रूपये को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह राजपूत, आरक्षक शिव कुमार सेन, महेश जांगडे सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ