बेमेतरा नगर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, विकास की ओर बढ़ रहा हैं बेमेतरा शहर - नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा

नपा बेमेतरा के सामान्य सभा में 13 विषयों पर हुई चर्चा, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय 
बेमेतरा 03 सितंबर 2026 - नगर पालिका परिषद बेमेतरा की सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आज नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में 13 विषयों पर चर्चा हुई। 

🔹 सभी वार्डों में सड़क एवं नाली निर्माण के लिए प्रत्येक पार्षद को 25 लाख तक के विकास कार्यों का अवसर मिलेगा। 
🔹 बाजार क्षेत्र में गुमटी निर्माण कराया जाएगा। 
🔹 टाउन हॉल का नामकरण पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किया जाएगा। 
🔹 सिंघौरी स्थित ऑडिटोरियम का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर किया जाएगा। 
🔹 माहेश्वरी भवन के सामने स्थित चौक का नाम डॉ. बीरेंद्र दानी के नाम पर किए जाने का निर्णय लिया गया। डॉ. दानी जनसंघ से जुड़े रहे तथा मीसा बंदी रहे हैं। 
🔹 100 से अधिक आवास एवं दुकानों के नामांतरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। 

अब तक 33 करोड़ से अधिक की राशि की स्वीकृत 
नगर पालिका बेमेतरा के विकास कार्यों के लिए अब तक 33 करोड़ से अधिक की राशि नगरीय प्रशासन विभाग से स्वीकृत हो चुकी है। इन विकास कार्यों से बेमेतरा शहर में सड़क, नाली, बाजार एवं नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। 
मंत्री, विधायक का आभार 
बेमेतरा शहर के विकास एवं कायाकल्प के लिए सहयोग और स्वीकृति प्रदान करने हेतु नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं बेमेतरा विधायक दीपेश साहू का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। विकास की ओर बढ़ता बेमेतरा - बदल रहा है शहर, संवर रहा है बेमेतरा। 

बैठक में इनकी रहीं उपस्थिति 
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पार्षद नीतू कोठारी, सभापति गौरव साहू, सभापति विकाश तंबोली, पंचू साहू, आकिब मलकानी, राजकुमार खांडे, सिमरन ताम्रकार, सजनी यादव, रश्मि मिश्रा, लक्की साहू, रीता पांडेय, राजू साहू, चाँदनी रोशन दत्ता, शिव पाटिल, योतेश्वर साहू टंडन, एल्डरमेन राकेश मोहन शर्मा, सावित्री रजक, कमलेश वर्मा, तारण राजपूत, नंदू राठी, सासद प्रतिनिधि अनिल माहेश्वरी, विधायक प्रतिनिधि योगेश वर्मा, नगर पालिका मुख्य अधिकारी नरेश वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ