खंडसरा बीएमओ डॉ. शरद कोहाड़े को मिला बेमेतरा सीएमएचओ का प्रभार

निलंबन के 48 घंटे बाद बेमेतरा को मिला नया प्रभारी सीएमएचओ 
बेमेतरा 18 सितंबर 2026 - जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पद को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन स्तर से हुई त्वरित कार्रवाई के तहत लगभग 48 घंटे पूर्व तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. अमृतलाल को निलंबित कर दिया गया था। 
     इस निलंबन के तुरंत बाद राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने नया पदस्थापना आदेश जारी किया है। इस आदेश के माध्यम से प्रशासनिक आधार पर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नए अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
   जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में जिलें के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े को बेमेतरा जिले का नया प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (मंत्रालय, नवा रायपुर) के जारी आदेश के तहत डॉ. कोहाड़े को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक यह कमान सौंपी गई है। डॉ. कोहाड़े अब बेमेतरा जिले में सीएमएचओ का समस्त कामकाज और विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ