12 सितंबर तक ऑनलाइन दावा-आपत्ति आमंत्रित
बेमेतरा 03 सितंबर 2026 - एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरला अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर शासन द्वारा निर्धारित निर्देश एवं मापदण्डों के अनुसार दिनांक 03 सितंबर 2026 से 12 सितंबर 2026 तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु अंतिम सूची जारी कर दावा-आपत्ति आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र सोंढ 04 के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु अंतिम सूची जारी की गई है। ग्राम पंचायत सोंढ के अंतर्गत उक्त पद के लिए आवेदिकाएं निर्धारित अवधि में ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकती हैं। आवेदिकाओं द्वारा विभागीय वेबसाइट https://aww.e-bharti.in// के माध्यम से संपूर्ण दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आपत्ति आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। विभाग द्वारा निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति आवेदनों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ