कोटपा एक्ट में 264 प्रकरण दर्ज कर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों को दी गई सख्त हिदयत
बेमेतरा 03 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी व यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, आम नागरिकों तथा गौवंशों की सुरक्षा के लिए एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
यातायात नियमों का उल्लंघन पर कार्यवाही
जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस बेमेतरा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 02 सितम्बर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 8 हजार 9 सौ रुपये का समन शुल्क लिया गया।
अभियान के दौरान नो-एंट्री, तेज गति, बिना लाइसेंस, बिना बीमा, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, परमिट शर्तों का उल्लंघन, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
02 सितम्बर 2026 को थाना बेमेतरा में 02 चालान में 02 वाहन चालको, चौकी मारो में 04 चालान में 04 वाहन चालको यातायात बेमेतरा में 14 चालान में 14 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें 02 प्रकरण तीन सवारी, 03 प्रकरण बिना हेलमेट, 01 प्रकरण आदेश का अवहेलना, 05 प्रकरण घातक स्थिति में वाहन खडी करना, 01 प्रकरण मौके पर कागजात पेश न करना, 01 प्रकरण मालवाहन में सवारी बैठाना एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 20 प्रकरण में 8900 रूपये समन शुल्क लिया गया।
उक्त कार्रवाई में यातायात प्रभारी बेमेतरा रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सहायक उपनिरीक्षक जहीर खान सहित यातायात बेमेतरा पुलिस टीम शामिल रहे।
अपील - बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई
इसी क्रम में 02 सितम्बर 2026 को अभियान के दौरान थाना बेमेतरा में 50 प्रकरण, थाना नवागढ में 70 प्रकरण, थाना खम्हरिया में 20 प्रकरण, थाना साजा में 30 प्रकरण, थाना बेरला में 20 प्रकरण, थाना चंदनू में 10 प्रकरण, चौकी देवकर में 14 प्रकरण, चौकी कंडरका में 25 प्रकरण तथा चौकी देवरबीजा में 25 प्रकरण, इस प्रकार कुल 264 प्रकरणों में कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
समझाइश - बेमेतरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान नहीं करने की समझाइश भी दी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध आगे भी कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
उद्देश्य - बेमेतरा पुलिस का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त एवं आमजन के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
0 टिप्पणियाँ