गणेश पंडालों में पहुंचकर विधायक दीपेश साहू ने पत्नी संग की पूजा-अर्चना

क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, मीना बाजार का भी लिया आनंद 
बेमेतरा 24 सितंबर 2026 - गणेशोत्सव के पावन अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने गुरुवार को बेमेतरा नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती तरुणा साहू भी उनके साथ उपस्थित रहीं। 

शहर के पंडालों का दर्शन 
विधायक दीपेश साहू ने जय श्री राम समिति द्वारा बीटीआई ग्राउंड में विराजमान भगवान श्री गणेश, गस्ती चौक स्थित गणेश पंडाल, एकता गणेश उत्सव समिति एवं पंजाबी पारा में विराजमान भगवान श्री गणेश के साथ ही भारत माता चौक, बस स्टैंड एवं परशुराम चौक स्थित गणेश पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। 

गणेशोत्सव हैं हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का पर्व 
इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकारी देवता हैं। गणेशोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का पर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
      उन्होंने सभी गणेश उत्सव समितियों एवं श्रद्धालुओं को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। 
श्री गणेश से मांगी क्षेत्रवासियों की मंगल कामना 
विधायक दीपेश साहू ने भगवान श्री गणेश से समस्त बेमेतरा विधानसभा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि बेमेतरा क्षेत्र विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े तथा सभी नागरिकों के जीवन में सुख एवं खुशहाली आए, यही उनकी मंगलकामना है। 

मीना बाजार का भ्रमण 
पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक दीपेश साहू ने गस्ती चौक स्थित मीना बाजार (मेला) का भी भ्रमण किया। उन्होंने मेले की रौनक का आनंद लिया और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से मुलाकात कर गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं। 

इस दौरान यह रहें उपस्थित 
इस दौरान विधायक के साथ भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, महामंत्री संदीप यादव, राजू देवांगन, प्रवीण नीलू राजपूत, योगेश वर्मा, भानु राम साहू, सोसायटी अध्यक्ष समिति अध्यक्ष दोहई लाल वर्मा, गोलू कोसले, शेखर वर्मा, गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ