साइबर सेल एवं थाना बेरला पुलिस टीम की अवैध शराब पर कार्यवाही
बेमेतरा 23 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 22 सितंबर 2026 को थाना बेरला पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बोरिया का एक व्यक्ति मोटर सायकल मोपेड टीवीएस XL क्रमांक CG-25. N. 3689 में अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते बेरला वार्ड नं. 15 के पीछे वाले रास्ते से कारो कन्या होते हुये ग्राम बोरिया ले जा रहा है की सूचना के अधार पर थाना बेरला पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर रेड कार्यवाही कर आरोपी सुधेलाल बंजारे को बिक्री हेतु अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया।
जिसमें थाना बेरला में 01 प्रकरण में 01 आरोपी सुधेलाल बंजारे पिता हीराराम बंजारे उम्र 44 वर्ष निवासी बोरिया थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से 65 पौवा रोमियो देशी मसाला शराब (11700ml) कीमती 6500 रूपये एवं प्रयुक्त मो.सा. मोपेड टीवीएस, XL क्रमांक CG-25. N. 3689 कीमती 25000 रूपये, जुमला कीमती लगभग 31500 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र मनहर, साइबर सेल बेमेतरा से आरक्षक संजय पाटिल, संतोष धीवर, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, थाना बेरला से आरक्षक हेमंत साहू, तुकाराम निषाद सहित साइबर सेल व थाना बेरला के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ