माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला अमोरा में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
बेमेतरा 24 सितंबर 2026 - 'स्वच्छता ही सेवा' सप्ताह के अंतर्गत विकासखंड नवागढ़ के संकुल मेहना के अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा एवं पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला अमोरा में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली स्टाफ, एसएमसी (SMC) सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने मिलकर स्थानीय गणेश पंडाल की साफ-सफाई की और परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।अभियान के तहत शिक्षकों और ग्रामीणों ने गणेश पंडाल और उसके आसपास के क्षेत्र से कचरा इकट्ठा कर उसका सुरक्षित निपटान किया। इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में स्कूल की प्रभारी प्रधान पाठिका श्रीमती समता सोनी के नेतृत्व में शिक्षक और स्टाफ सदस्य ओमनारायण वर्मा, मनहरण लाल रजक, दिनेंद्र कुमार साहू, भरत लाल साहू, श्याम कुमार सोनी, पुष्पलता साहू, कुमारी ध्रुव, भारती साहू और पुनचा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों और अमोरा ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती समता सोनी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है, ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
0 टिप्पणियाँ