कोटवारी भूमि की खरीद फरोख्त में रजिस्टार कार्यालय की भूमिका संदिग्ध - पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा

रजिस्टार कार्यालय में रजिस्ट्री कार्यों में भू माफियाओं का कंट्रोल, लाभ पहुंचाने खेला जाता हैं कई तरह का खेल 
बेमेतरा 20 सितंबर 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि बेमेतरा शहर के वार्ड क्रमांक 10 जो पूर्व में कोबिया ग्राम रहा है में शासन द्वारा प्रदान की गई कोटवारी भूमि या जिसे हम सेवा भूमि भी कहते हैं की बिक्री के मामले में राजस्व विभाग की भूमिका तो है ही किंतु रजिस्टार कार्यालय की भूमिका भी किसी से छुपी नहीं है। 

गलत रजिस्ट्री क्रमांक 
रजिस्टार कार्यालय के द्वारा रजिस्ट्री के कैफियत मे रजिस्ट्री क्रमांक दिया गया है, वह दूसरे भूमि का रजिस्ट्री क्रमांक है, जबकि कोटवारी भूमि के लिए रजिस्ट्री क्रमांक दिया ही नहीं गया था। ऐसे में किस तरह से नियमों को तक में रखकर शासन को धोखा देते हुए रजिस्ट्री की गई है। 

रजिस्टार की भूमिका की जांच 
इसमें रजिस्टार की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए, न केवल इसी भूमि के संबंध में बल्कि पूर्व में भी लगातार शिकायतें प्राप्त होती रही है कि शासन द्वारा छोटे भूखंड के क्रय विक्रय पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी लगातार बेमेतरा रजिस्टार कार्यालय के द्वारा छोटे भूखंडों की रजिस्ट्री का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। सारा मामला पैसों के लेनदेन पर टिका हुआ है। 

भू माफियाओं से घिरा हैं रजिस्टार कार्यालय 
भू माफियाओं से घिरा हुआ रजिस्टार कार्यालय किसी भी जमीन के रजिस्ट्री करने पर तुला हुआ है जिसकी जांच आवश्यक है। 

नक्शा बदल कर रजिस्ट्री, राजस्व हानि 
साथ ही साथ पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि बेमेतरा रजिस्टार कार्यालय में छत्तीसगढ़ शासन को राजस्व हानि पहुंचाने तथा अपना जेब भरने और अपने आकाओं का जेब भरने के लिए जमीन के नक्शे में परिवर्तन किया जाता है। ड्रीम जगह को गाली कूचे की जगह में स्थान परिवर्तित करके रजिस्ट्री की जाती है, जिससे कि रजिस्ट्री का खर्च नाम मात्र का लगे। इस तरह से विगत तीन वर्षों से या खेल अनवरत जारी है। 

पंजीयन क्रमांक में खेला 
इसी तरह पंजीयन के लिए क्रमांक किसी और का दिया जाता है और इस पंजीयन क्रमांक पर रजिस्ट्री किसी और की कर दी जाती है यह सारा खेल भू माफियाओं के साथ साठ गांठ करके किया जा रहा है, जो जांच का विषय है। 

बड़ा रैकेट पकड़ाने की संभावना 
पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा अगर प्रशासन सही तरीके से जांच करता है, तो इससे बहुत बड़ा रैकेट पकड़े जाने की आशंका है। जो अब तक बेखौफ होकर काम कर रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ