बेमेतरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने युवाओं के साथ आयोग के खिलवाड़ को लेकर ली प्रेस वार्ता
बेमेतरा 15 सितंबर 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस वार्ता करके छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा किस तरह से युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, उसे जनता के सामने लाने के लिए जो निर्देश जारी किए हैं, उसके तहत जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा है कि 2025 में पीएससी के द्वारा कल 265 पद निकल गया मुख्य परीक्षा में कुल पद के तीन गुना लोग उत्तीर्ण होकर साक्षात्कार में आते हैं, अर्थात 265*3 = 795 लोगों का साक्षात्कार लिया जाना था, जो एक अनुपात तीन के नियमों अनुसार होता है, किंतु लोक सेवा आयोग ने मात्र 608 लोगों का ही साक्षात्कार लिया गया। लोक सेवा आयोग का कहना है कि 187 बच्चे न्यूनतम अर्हता नहीं ला पाए, जबकि आयोग इस संबंध में किसी प्रकार का कोई साक्ष्य नहीं दे रहा है कि 187 बच्चे किस तरह न्यूनतम अर्हता प्राप्त नहीं कर पाए। वही इन बच्चों का दावा है कि हमारा न्यूनतम अर्हता नंबर तो आया ही है, इसके लिए आवश्यक था कि लोक सेवा आयोग साक्षात्कार के पहले सभी बच्चों को कापी उपलब्ध कराएं, किंतु वह नहीं कराया गया।
वर्ष 2024 की मुख्य परीक्षा में कॉपी जांचने में गड़बड़ी की गई थी। जिनके कुछ प्रमाण इस प्रकार हैं -
सही उत्तर पर एक को 0 व दूसरे को पूरा 2 अंक
वर्ष 2024 में प्रश्न क्रमांक 5 में दो विद्यार्थियों को जिनमें दोनों के उत्तर सही व समान थे, एक छात्रा को दो में शून्य अंक दिया गया, जबकि दूसरे छात्र को दो में दो अंक दिया गया।
सही उत्तर को 3.5, गलत को 1.5 अंक
इसी तरह एक प्रश्न था भक्ति माता राजीव वाले उत्तर में प्रथम छात्र को सही लिखने पर 8 अंकों में 3.5 अंक दिया गया, जबकि दूसरे छात्र ने उसका गलत उत्तर दिया था लेकिन उसे छात्र को 1.5 अंक दिया गया, जबकि उसे छात्र को स्पष्ट में शून्य नंबर दिया जाना था।
सही व गलत दोनों में 2.5 अंक
वैसे ही एक प्रश्न था छत्तीसगढ़ में होम रूल लीग की स्थापना - एक छात्रा ने इसका सही उत्तर लिखो उसे चार अंको में 2.5 अंक दिया गया, जबकि दूसरे छात्र ने इसका गलत उत्तर दिया उसे चार अंको में 2.5 अंक दिए गए, अर्थात सही उत्तर देने वाले और गलत उत्तर देने वाले दोनों ही छात्रों को समान अंक दिया गया, जो कहीं ना कहीं सही उत्तर देने वाले छात्र के साथ अन्याय किया गया।
आयोग में चल रहा हेर फेर
इसी तरह और भी प्रश्न है जिन पर इसी तरह का मिला-जुला अंक दिया गया है, जो यह दर्शाता है कि लोक सेवा आयोग में कहीं ना कहीं हेर फेर किया जा रहा है।
साक्षात्कार स्थगित व उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक
पत्रकार वार्ता के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने सरकार से यह मांग की है कि इस मामले के निराकरण तक लोक सेवा आयोग का साक्षात्कार स्थगित किया जाए, साथ ही साथ अभ्यर्थियों की मांग के अनुसार सभी का उत्तर पुस्तिकाएं साक्षात्कार से पहले सार्वजनिक किया जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को यह पता लगे कि उनकी कॉपियां सही जांची गई है अथवा नहीं। जो लोग साक्षात्कार के लिए चयनित हुए हैं उनके अतिरिक्त से सभी अभ्यर्थियों की कॉपियों को अभिव्यताओं को निशुल्क उपलब्ध कराया जाए।
मापदंड तय, पुर्नमूल्यांकन एवं साक्षात्कार 1.3 अनुपात
उत्तर पुस्तिका जचने के लिए मूल्यांकन कर्ताओं का मापदंड तय किया जाए तथा पीएससी मुख्य परीक्षा के लिए मॉडल उत्तर जारी किया जाए साथ ही साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि आयोग सभी अभ्यर्थियों के उत्तर पुस्तिकाओं का पुर्नमूल्यांकन करें एवं साक्षात्कार के लिए 1.3 अनुपात का पालन करें।
इसमें यह रहें उपस्थित
इस अवसर पर मंगत साहू, प्रांजल तिवारी, मिथलेश वर्मा, सुमन गोस्वामी, झम्मन बघेल, ललित विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, जावेद खान, मोहित वर्मा सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ