जन्माष्टमी केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का भी है अवसर - विधायक दीपेश साहू

कृष्ण जन्माष्टमी पर बेरला में उमड़ा उत्साह, विधायक दीपेश साहू ने यादव समाज के अतिरिक्त भवन का किया लोकार्पण 
बेमेतरा 06 सितंबर 2026 - नगर पंचायत बेरला में यादव समाज एवं समस्त नगरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य दही लूट एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झेरिया यादव समाज तहसील बेरला के संरक्षक एवं गौसेवक गणेश यादव उपस्थित रहे। 

भवन का लोकार्पण 
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद विधायक दीपेश साहू ने यादव समाज नगर पंचायत बेरला के अतिरिक्त भवन का विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर लोकार्पण किया। भवन के लोकार्पण से समाज के सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए एक नए सुविधा केंद्र की उपलब्धता हुई है। 
जन्माष्टमी केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का भी है अवसर 
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का अवसर भी है। उन्होंने यादव समाज को अतिरिक्त भवन के लोकार्पण की बधाई देते हुए कहा कि यह भवन समाज की एकता, सामाजिक गतिविधियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने सभी नगरवासियों एवं यादव समाज के लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। 

जन्मभूमि और लीलाओं से जुड़ी सांस्कृतिक परंपराएं समाज को एकजुट करने का काम
पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और उनकी लीलाओं से जुड़ी हमारी सांस्कृतिक परंपराएं समाज को एकजुट करने का काम करती हैं। उन्होंने यादव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। 

दही लूट में दिखा उत्साह 
कार्यक्रम में दही लूट उत्सव को लेकर युवाओं एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक उल्लास और कृष्ण भक्ति के बीच आयोजित दही लूट ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में नगरवासी कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। 
आयोजन में रहीं उपस्थिति 
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विशाल राज देशलहरा, बलराम यादव, सुकालू यादव, अमृतलाल महेश्वरी, लक्ष्मी लता वर्मा, पुरुषोत्तम यादव, किशुन लाल साहू, एनके तिवारी, डामन साहू, कन्हैया सेन एल्डरमैन, प्रतिमा राजपूत एल्डरमैन, कुंती यादव, उकेंद्र साहू, लक्ष्मीराम यादव, रमेश साहू, दयानंद यादव, प्रमोद यादव, अंजनी पाटिल, तीरथ यादव, परदेसी यादव, रामेश्वर यादव, अमलेश यादव, सरजू यादव, लक्ष्मी यादव, प्रमोद यादव, संजय यादव, भुनेश्वर यादव, भूपेश, डिकेश, सुशील, राहुल, चेतन, धनेश, विक्रम, गोपी, कुमारी सरिता, कुमारी नेहा, शांतिलाल, मोहन यादव सहित समस्त जन प्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा यादव समाज के सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे। 

एकता और उत्साह का संदेश 
कृष्ण जन्माष्टमी के इस भव्य आयोजन ने बेरला में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्साह का सुंदर संदेश दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ