बेमेतरा में 57 कृषि छात्र बनेंगे किसानों के साथी, किसानों के साथ रहकर लेंगे खेतों में प्रायोगिक अनुभव

कृषि कालेज बेमेतरा में अधिष्ठाता की अध्यक्षता में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ 
बेमेतरा 21 सितंबर 2026 - रावेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र ढोलिया बेमेतरा में आज चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनूप कुमार सिंह ने की, जबकि मार्गदर्शन रावे कोऑर्डिनेटर डॉ. असित कुमार का रहा। 
 यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम 21 सितम्बर 2026 से प्रारंभ होकर एक सप्ताह तक चलेगा। इसके लिए ग्राम ढोलिया का चयन किया गया है, जहां चतुर्थ वर्ष के 57 छात्र-छात्राएं किसानों के साथ रहकर खेतों में प्रायोगिक अनुभव लेंगे। 
      इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के पाठ्यक्रम अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को खेती की वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराना है। 
    अधिष्ठाता डॉ. अनूप कुमार सिंह ने कहा कि "रावे का उद्देश्य छात्रों को किसानों की समस्याओं को समझना, उनका समाधान खोजना, तकनीक का हस्तांतरण करना और कृषि आधारित उद्योगों की कार्यप्रणाली से परिचित कराकर व्यावहारिक ज्ञान देना है।" 
    डॉ. असित कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास, संचार कौशल और उद्यमशीलता की भावना को विकसित करता है। डॉ. टीडी साहू ने रावे के विभिन्न विषयों पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। 
     इस अवसर पर डॉ. यूके ध्रुव, डॉ. हेमलता निराला, कुंती बंजारे, डॉ. भारती बघेल, डॉ. साक्षी बजाज, डॉ. सरिता शर्मा, संजीव, रामेश्वर पाटले सहित समस्त प्राध्यापक व छात्र उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ