एसपी के निर्देश पर संबलपुर में नाबालिक कोचिए से 90 पौवा शराब जप्त

साइबर सेल एवं चौकी संबलपुर पुलिस टीम की कार्यवाही 
बेमेतरा 22 सितंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
    इसी क्रम में 22 सितंबर 2026 को चौकी संबलपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति शासकीय हाई स्कुल बाउण्ड्री के पास मुर्गा दुकान के पीछे ग्राम संबलपुर के पास अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है की सूचना के अधारपर चौकी संबलपुर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को बिक्री हेतु अवैध रूप से रखे शराब के साथ पकड़ा गया। 
    जिसमें पुलिस चौकी संबलपुर थाना नवागढ में 01 प्रकरण में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक के कब्जे से 90 पौवा अंग्रेजी एवं देशी प्लेन शराब (16200ml) कीमती लगभग 9000 रूपये जप्त को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
 उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी संबलपुर सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री, साइबर सेल बेमेतरा से आरक्षक संजय साहू, राजेन्द्र साहू, यशवंत यादव, चौकी संबलपुर से आरक्षक रवि चंद्रवंशी, धनंजय सिंह सहित साइबर सेल व चौकी संबलपुर के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ