साइबर सेल एवं थाना खम्हरिया पुलिस टीम की जुए पर संयुक्त कार्यवाही
बेमेतरा 24 सितंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 23 सितम्बर 2026 को थाना खम्हरिया पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि थान खम्हरिया के परमार कबाडी दुकान के पास कुछ लोग ताश पत्ती से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है की सुचना पर थाना खम्हरिया व साइबर सेल पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर परमार कबाडी दुकान के पास आम जगह वार्ड नं.13 खम्हरिया में रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 05 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें थाना खम्हरिया में 01 प्रकरण दर्ज कर 05 जुआडियानो 01. विनोद परमार पिता ओंकार सिंह उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड नं. 13 थान खम्हरिया, 02. जीवन साहू पिता बुधारू साहू उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नं. 14 थान खम्हरिया, 03. अजय कुमार तिवारी पिता घनश्याम प्रसाद तिवारी उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड नं. 12 थान खम्हरिया 04. जुनैद पिता नसूरूदीन उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नं. 11 थान खम्हरिया, 05. दिनेश यादव पिता मणीराम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी बरगा थाना थान खम्हरिया जिला बेमेतरा को आम जगह पर बैठकर संगठन बनाकर सामुहिक रूप से जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 112 BNS, धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 31200 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया। प्रकरण में जुआडियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी, साइबर सेल बेमेतरा से प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, आरक्षक नुरेश वर्मा, इंद्रजीत पांडेय, संजय साहू, संजय पाटिल, संतोष धीवर, जयकिशन साहू, यशवंत यादव, थाना खम्हरिया से आरक्षक अशरफी खान, सहित साइबर सेल व थाना खम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ