एसपी के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 16 वाहन चालको से ली गई 4800 रु समन शुल्क

बेमेतरा पुलिस - आम नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें 
बेमेतरा 20 सितंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी व यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
    19 सितम्बर 2026 को यातायात बेमेतरा में 16 चालान में 16 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें 07 प्रकरण घातक स्थिति में वाहन खडी करना, 07 प्रकरण मौके पर कागजात पेश न करना, 01 प्रकरण बिना नंबर एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 16 प्रकरण में 4800 रूपये समन शुल्क लिया गया। उक्त कार्रवाई में यातायात प्रभारी बेमेतरा रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सहायक उपनिरीक्षक जहीर खान सहित यातायात बेमेतरा पुलिस टीम शामिल रहे। 

अपील - बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ