एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर म्युल अकाउंट प्रकरण में 10 वा आरोपी जितेन्द्र कुमार देशलहरे बहेरा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया जेल

म्युल अकाउंट प्रकरण में तस्दीक कर सिटी कोतवाली पुलिस ने अब तक 09 आरोपियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही, प्रकरण में विवेचना जारी 
बेमेतरा 25 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल टीम द्वारा आनलाईन माध्यम से लोगो से सायबर ठगी करने वालो और उनको सहयोग करने वालो पर सतत नजर रखी जा रही हैं। 

प्रकरण की विस्तृत जानकारी 
थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा को विश्वस्त सूत्र से जानकारी प्राप्त हुई है कि इंडियन ओवरसीज बैंक के संदेही बैंक खाता के धारक द्वारा सायबर धोखाधड़ी के राशि को अपने बैंक खाता में प्राप्त कर म्यूल खाता के रुप में उपयोग करने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है कि इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा बेमेतरा के विभिन्न खाता नंबरो एवं पंजाब नेशनल बैंक शाखा बेमेतरा में सायबर धोखाधड़ी के राशि को अपने बैंक खातो में प्राप्त कर म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग किया जा रहा है जानकारी के आधार पर प्राप्त बैंक खातो में स्थानांतरित सायबर ठगी रकम की तस्दीक हेतु इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा बेमेतरा एवं पंजाब नेशनल बैंक शाखा बेमेतरा से संपर्क करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा बेमेतरा के IFSC कोड के बैंक खाता नंबर एवं पंजाब नेशनल बैंक शाख बेमेतरा के खाता क्रमांक के धारक की संलिप्ता पाये जाने से उक्त बैंक खातो का स्टेटमेंट बैंक से प्राप्त किया, जिसका अवलोकन करने पर दिनांक 18.10.24 से 05.04.25 तक अलग अलग दिवसो में उक्त बैंक खातो में लेयर 01 में जमा सायबर ठगी रकम कमशः दिनांक 18/10/24 को 22,000-22000रू कुल 44000 रू दिनांक 02/02/25 को 5750 रू 5199 रू कुल 10949 रू, दिनांक 12/02/2025 को 2000-2000 कुल 04 बार कुल 8000 रू दिनांक 26/05/2025 को 2000-2000 रू कुल 03 बार कुल 6000 रू दिनांक 27/01/2025 को 300 रू 1250 रू कुल 1550 रू दिनांक 07/11/2024 को 24,500 रू दिनांक 06/11/24 से 20000 रु, दिनांक 05/01/2025 को 3500 रू., दिनांक 28/10/2024 को 14500 रू. दिनांक 19/09/25 को 940 रू, दिनांक 04/01/2025 को 15000 रू 5000 रू कुल 20000 रू दिनांक 09/11/2024 को 2000 रू, दिनांक 05/04/2025 को 3750 रू, दिनांक 18/02/2025 को 1500 रू, दिनांक 16/03/2025 को 1000 रू एवं पंजाब नेशनल बैंक खाता में दिनांक 04/02/2025 को 3000 रू, 2000 रू कुल 5000 रू जुमला रकम 167389 रू सस्पेक्ट पाया गया है इसके अतिरिक्त उक्त बैंक खाता ओपनिंग दिनांक से अंतिम ट्रांजेक्शन का स्टेटमेंट अवलोकन पर अत्यधिक रकम लेन देने होना पाया गया है। उक्त बैंक खाता धारको द्वारा सायबर ठगी से प्राप्त राशि का व्ययन करने, उपयोग करने, संवर्धन करना पाये जाने से धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2) (ए) BNS का अपराध घटित करना पाये जाने, उपरोक्त बैंक खाता धारक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

प्रकरण में पूर्व में की गई आरोपियों पर कार्यवाही 
प्रकरण में विवेचना दौरान पूर्व में आरोपीगण साहिल महिलांगे उम्र 19 वर्ष, नंदकुमार महिलांगे उम्र 45 वर्ष, दोनों निवासी रांका थाना व जिला बेमेतरा, थनवार यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ताला थाना व जिला बेमेतरा, सागर यादव उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड 18 बाजारपारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा, रेखराज कुर्रे उम्र 40 वर्ष निवासी लालपुर (कौड़िया) थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा, त्रिपुरारी साहू उम्र 27 वर्ष निवासी मुरता थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा, करण चन्द्राकर उम्र 22 वर्ष निवासी बनियाडी नवागांव थाना खम्हरीया जिला बेमेतरा, संतोष कुमार साहू उम्र 41 वर्ष निवासी मुरता थाना नवागढ जिला बेमेतरा को दिनांक 09 एवं 10 सितम्बर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया था। 

10 वा आरोपी गिरफ्त में 
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी जितेन्द्र कुमार देशलहरे पिता लखनू देशलहरे उम्र 36 वर्ष निवासी बहेरा पो. कुसमी थाना बेरला जिला बेमेतरा को दिनांक 24 सितम्बर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। 

   उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कश्यप सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भुमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ