लालपुर में 03 जुआडियों धन्नु, रामाधार, विनोद से नगद 32200 रु एवं तास जप्त

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर चौकी मारो पुलिस टीम की जुए पर कार्यवाही 
बेमेतरा 25 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
   इसी क्रम में चौकी मारो पुलिस टीम को 24 सितम्बर 2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम लालपुर तालाब के पास आम जगह पर कुछ लोग तास पत्ती में रूपये पैसा का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे हैं की सुचना पर चौकी मारो पुलिस टीम के द्वारा सुचना के आधार पर तालाब के पास ग्राम लालपुर में रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 03 जुआड़ी पकड़े गए। 
   जिसमें चौकी मारो थाना नांदघाट में 01 प्रकरण दर्ज कर 03 जुआडियों 01.धन्नु निषाद पिता लक्ष्मण निषाद उम्र 28 वर्ष निवासी सेमरिया घाट थाना भाटापारा जिला बलौदाबाजार, 02. रामाधार वर्मा पिता दरोगा वर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम जुनवानी थाना पथरिया जिला मुंगेली, 03. विनोद वर्मा पिता रामप्रसाद वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अमलडीहा थाना पथरिया जिला मुंगेली को जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 32200 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया। 
    इस संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी मारो उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल, प्रधान आरक्षक जगदीश कोसरिया, रामेश्वर मांडले, आरक्षक बालमुकुंद सिंह, चेतन वैष्णव सहित चौकी मारो के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ