जिले में 08 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का फेरबदल, 03 प्रधान आरक्षक एवं 05 आरक्षक का हुआ तबादला
बेमेतरा 19 सितम्बर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत रक्षित केंद्र, थाना एवं चौकी में पदस्थ 03 प्रधान आरक्षक एवं 05 आरक्षक सहित कुल 08 थाना अधिकारियों एवं कर्मचारियों का फेरबदल किया गया है।
स्थानांतरण आदेश में प्रधान आरक्षक अजय बंजारे को थाना नवागढ़ से थाना साजा (संबद्ध बिरनपुर), प्रधान आरक्षक आलोक हिरवानी को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना बेमेतरा, प्रधान आरक्षक मनोज चतुर्वेदी को रक्षित केंद्र बेमेतरा (संबद्ध बिरनपुर) से थाना साजा तथा आरक्षक राहुल यादव को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना बेमेतरा, आरक्षक छन्नू टंडन को थाना दाढ़ी से थाना साजा, आरक्षक बिरेन्द्र चंद्रवंशी को थाना दाढ़ी से थाना साजा, आरक्षक निरंजन वैष्णव को थाना चंदनू से रक्षित केंद्र बेमेतरा, आरक्षक शिवकुमार यादव को थाना परपोड़ी से थाना साजा स्थानांतरित किया गया है।
एसपी त्रिलोक बंसल द्वारा यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं बेहतर पुलिसिंग के दृष्टिकोण से किया गया है। नवीन पदस्थापना से थाना एवं चौकी स्तर पर पुलिसिंग में और कसावट आयेगी।
0 टिप्पणियाँ