स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस की घोषणा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बेमेतरा जिले में शराब दुकानें रहेंगी बंद
बेमेतरा 13 अगस्त 2026 - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशों के अनुपालन में 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों को पूर्णतः बंद रखने का आदेश जारी किया है। 

बंद रहेंगी शराब दुकानें 
जारी आदेश के अनुसार 15 अगस्त को जिले में संचालित समस्त देशी/विदेशी कंपोजिट मदिरा दुकानें, सी.एस.-2 (घघ-कंपोजिट), एफ.एल.-1 (घघ-कंपोजिट), प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल.-1 (घघ) तथा मदिरा दुकानों से संबंधित अहाता सी.एस.-2 (ग-कंपोजिट अहाता) एवं एफ.एल.-1 (ख-कंपोजिट अहाता) पूर्णतः बंद रहेंगे। 

अधिकारियों को कड़ाई से पालन कराने के निर्देश 
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 15 अगस्त 2026 को उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ