हरेली संध्या पर साजा में ग्रामीण खेलों का आयोजन


बेमेतरा 12 अगस्त 2026 - छत्तीसगढ़ की पहले त्यौहार हरेली के अवसर पर शिवाजी चौक कुर्मीपारा साजा में स्थानीय महिलाओं, युवक-युवतियों व प्रोढ़ जनों को जोड़ने की दृष्टि से ग्रामीण एवं रोचक खेलों नारियल फेंक, नारियल फोड़ एवं कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छोटे बच्चों सहित प्रोढ़ जनों ने भी अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया। 
       इस मौके पर 200 वर्ष पुरानी नेम पेड़ के नीचे संध्या काल में आयोजित इस खेल का संचालन तेज कुमार वर्मा ने करते हुए सभी समुदाय के लोगों को प्रेरित कर कहा कि त्यौहारों के अवसर पर मिलजुल कर अपने आनंद और उत्साह का प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। 
       वहीं लोक संस्कृति कर्मी व जनजाति शोधार्थी राम कुमार वर्मा ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की मूर्ति स्थापित कर निरंतर उनके विचारों, लोक संस्कृति व‌ साहित्य को बढ़ावा को देने, संरक्षण हेतु नगर पंचायत साजा व आसपास में प्रसारित करने की अपील की। 
    इस मौके पर प्रेमल, उषा, तन्मय, चिन्नमय, मेघा, प्रियल, सोनू राजपूत, सोनू वर्मा, प्रतीक, चंद्र प्रकाश, सुरेश, चुनेश्वरी, लुकेश्वरी, शीतल, चित्ररेखा, नारायणी, रोहित, सुशीला, कांति, रवि प्रकाश वर्मा, पार्षद मुकेश, आशीष वर्मा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा ने सहभागियों और उपस्थित जनों को हरेली तिहार की शुभकामनाएं देते हुए ऐसे सरस आयोजनों से लोगों में समरसता बढ़ाने की अपील की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ