परेड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बेमेतरा जिला पुलिस बल को प्रथम प्लाटुन व द्वितीय प्लाटून एवं नगर सेना प्लाटून को तृतीय पुरस्कार प्रदान
बेमेतरा 16 अगस्त 2026 - 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल परेड ग्राउण्ड में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, बेमेतरा जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमाजय दिवाकर, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दयावंत बांधे, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, एवं जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव व वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, सभी विभागो के अधिकारी-कर्मचारी, जिले के गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों, शिक्षक/शिक्षिकाओं, मीडिया बंधुओं की उपस्थिति में परेड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बेमेतरा जिला पुलिस बल को प्रथम प्लाटुन व द्वितीय प्लाटून एवं नगर सेना प्लाटून को तृतीय पुरस्कार प्रदान कर बेमेतरा पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी एवं कर्मचारियों रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो परेड कमांडर, प्रशिक्षु सुबेदार चुम्मन राम उर्वशा टु वाईसी परेड कमांडर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र कश्यप प्रथम प्लाटुन कमांडर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरज प्रकाश जांगडे द्वितीय प्लाटुन कमांडर एवं नगर सेना हवलदार भुनेश्वर डेहरे तृतीय प्लाटून कमांडर की टीम को शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
परेड का निरीक्षण
स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक प्रवीण कुमार खलको ने किया। मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस बल, नगर सैनिक, एनसीसी , स्काउट-गाइड तथा रेडक्रॉस के दल शामिल हुए। विभिन्न प्लाटूनों ने अनुशासन, कदमताल और देशभक्ति की भावना के साथ शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया।
परेड में जवानों द्वारा हर्ष फायर
परेड के दौरान जवानों द्वारा हर्ष फायर किया गया तथा राष्ट्रपति की जयकारा के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। परेड में शामिल जवानों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड एवं रेडक्रॉस के विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रभावी प्रदर्शन किया। उपस्थित नागरिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
0 टिप्पणियाँ