नवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी हर्ष बघेल के द्वारा उच्च पदाधिकारियों का जोशीला स्वागत

नवागढ़ में आयोजित हुआ कांग्रेस का युवा संवाद - भेंट मुलाकात कार्यक्रम 
बेमेतरा 17 अगस्त 2026 - जिलें के ब्लाक मुख्यालय नवागढ़ के ताम्रकार भवन में 17 अगस्त को युवा संवाद - भेंट मुलाकात कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी शैलेन्द्र बंजारे, बेमेतरा जिला अध्यक्ष प्रांजल तिवारी, पूर्व डायरेक्टर विजय बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी अनंत, संबलपुर ब्लॉक अध्यक्ष गणेश राजपूत, शक्तिधर दीवान, लाखन सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे। 
      कार्यक्रम में युवाओं ने खुलकर अपने विचार रखे। अध्यक्ष प्रत्याशी शैलेन्द्र बंजारे ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि “युवा जुड़ेंगे, देश बढ़ेगा - सशक्त युवा, सशक्त भारत” का नारा अब सिर्फ नारा नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत बनाने का समय है। 
     प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा ने युवा कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। इस मौके पर हर्ष बाघेल ने भी भरपूर सहयोग दिया। 
   कार्यक्रम की सबसे यूनिक बात यह रही कि युवाओं ने सिर्फ भाषण सुनने के बजाय खुद ही मंच पर आकर स्थानीय समस्याओं (रोजगार, शिक्षा, खेल सुविधाएं) पर सवाल पूछे और समाधान के सुझाव भी दिए। यह संवाद एकतरफा नहीं, बल्कि दोतरफा युवा संवाद बन गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ