प्राथमिक शाला गब्दा में धूमधाम से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

प्रतिभावान बच्चों को मिला छत्तीसगढ़ महतारी का फोटो फ्रेम किया भेंट 
बेमेतरा 15 अगस्त 2026 - देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला गब्दा (बेरला) में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व हमें वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की याद दिलाता है। 

फोटो फ्रेम भेंटकर सम्मानित 
इस पावन अवसर पर विद्यालय की कक्षा पहली से पांचवीं तक की विभिन्न शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (खण्ड बेरला) की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 'छत्तीसगढ़ महतारी' का फोटो फ्रेम भेंटकर सम्मानित किया गया, ताकि बच्चों में अपनी संस्कृति और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना जागृत हो।
      कार्यक्रम में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी खण्ड बेरला अध्यक्ष धनंजय निषाद एवं बेमेतरा जिला मीडिया प्रभारी नंदू छत्तीसगढ़िया (JCP) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही गांव के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक धनसिंह निषाद, चंद्रिका प्रसाद, मोहन निषाद, जनक निषाद, घनश्याम वर्मा, दुकालू निषाद और जगदीश निषाद ने विशेष रूप से शिरकत कर बच्चों का हौसला बढ़ाया। 
     स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं और उपस्थित ग्रामीणों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की गाड़ा-गाड़ा बधाई व शुभकामनाएं दीं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ