एसपी बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सभी अधिकारी, कर्मचारियों सहित जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं
बेमेतरा 15 अगस्त 2026 - स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा में राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने सर्वप्रथम अपने शासकीय निवास परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा परिसर पहुंचकर वहां भी विधिवत ध्वजारोहण किया। दोनों स्थानों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ वातावरण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। इस अवसर पर उन्होने सभी अधिकारी, कर्मचारियों सहित समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को भारतीय संविधान के मूल्यों, कर्तव्यों एवं अनुशासन का पालन करते हुए आमजन की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। साथ ही पुलिस बल द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके, रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो, रीडर-1 निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह, उप निरीक्षक (अ.) हरिओम विश्वकर्मा, प्रदीप देशमुख, स्टेनो संतोष सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक (अ) अजय देवांगन, महेन्द्र भुआर्य, प्रवीण लोहले, दीपक गर्जेलवाल, प्रधान आरक्षक पेखन सिंह राजपूत, रामेश्वर मांडले, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, आरक्षक वासुदेव साहू, अखिलेश क्षत्री, मनीष देवांगन, ताम्रध्वज चतुर्वेदी, अमित यादव, यागेश्वर वर्मा, बजरंगपुरबीया, म.आर. भारती राजपूत, म.आर. (एम) राही यादव, प्रियंका सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ