लोक भवन के स्वागत सम्मान समारोह में जनसेवक शिवम तिवारी हुए शामिल


बेमेतरा 16 अगस्त 2026 - छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लोक भवन में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में जनसेवक व भाजपा कार्यकर्ता शिवम तिवारी शामिल हुए। समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह और गृहमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। इस पावन अवसर पर इस भव्य आयोजन ने सभी के दिलों को छू लिया और राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ बनाया, जिससे क्षेत्र में एकता और सद्भाव का संदेश फैला। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ