एसपी बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी को स्टार लगाकर किया पदोन्नत

उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी विभागीय पदोन्नति में बनें निरीक्षक 
बेमेतरा 13 अगस्त 2026 - पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में आज 13 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के द्वारा उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी को जिला कांकेर से नवीन पदस्थापना में जिला बेमेतरा में पदस्थ होने पर उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी को विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत पदोन्नति प्राप्त होने पर स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पदोन्नत किया गया तथा पदोन्नत हुए निरीक्षक को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 
    पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने कहा कि पदोन्नत हुए निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी के पद पर पदोन्नति के साथ साथ उत्तरदायित्व में बढोत्तरी हुई है, इसी उत्तरदायित्व के अनुरूप अपने दक्षता एवं निष्ठा का पूर्ण ईमानदारी से उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा भी पदोन्नति प्राप्त उप निरीक्षक को शुभकामनायें देते हुए आने वाली परिस्थितियों में सामन्जस्य बनाकर कार्य करने हेतु कहा गया। 
      इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, स्टेनो संतोष सोनवानी, रीडर-1 निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, एसआरसी/स्थापना लिपिक सउनि (अ) महेन्द्र भुआर्य, उप निरीक्षक राकेश साहू सहित बेमेतरा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ