नेशनल हाईवे में ट्रक चालक से गाली-गलौज, मारपीट व लुट के 01 आरोपी सहित 03 नाबालिक गिरफ्तार

थाना नांदघाट पुलिस टीम की कार्यवाही, आरोपियों से लुट के मोबाईल, नगदी रकम 1280 रु नगदी, घटना में प्रयुक्त बाईक, धारदार वस्तु किया जप्त कर किया बरामद 
बेमेतरा 13 अगस्त 2026 - प्रार्थी धनश्याम कुर्मी उम्र 50 साल ग्राम पण्डोतरा थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली ने दिनांक 12.08.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपने 12 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 07 सी. ए. 8513 को स्वंय चलाता है, दिनांक 07/08/2026 को सीपथ से ईटा लोड करके रात्रि करीबन 11.30 बजे नया रायपुर में खाली करने के लिए जा रहा था, ग्राम अकोली एवं खैरा के बीच नेशनल हाईवे 130 में बाथरूम करने के लिए करीबन 01 बजे रात्रि में ट्रक को रोका था, तभी चार व्यक्ति अचानक आये और मुझे पकडकर मारपीट कर अश्लील गालिंया देते हुये उनमे से एक ने मेरे उपर चाकू टीका दिये एवं मेरे जेब से 800 रूपये को निकाले तथा एक ने डण्डा से मेरे पीठ, हाथ बांह, दोनो पैर, बांया आंख के नीचे मे मारपीट किया, जिससे चोंट आया है, मेरे मोबाईल को लूट लिए एवं मोबाईल का पीन कोड नम्बर मांग लिये, मारपीट कर मेरे बैग को ले गया जिसमे 15000 रूपये नगदी रखा था, एक दुसरे को जल्दी चलो चलो कह रहे थे और चारो लोग एक मोटर सायकल मे रायपुर रोड की ओर भाग गये, मेरे ट्रक में शासकीय ईटा लोड था, जिसे छोडना जरूरी था, तब जल्दी जल्दी में ईटा छोडने चला गया था, आज घटना की रिपोर्ट करने थाना में उपरोक्त चारो व्यक्तियो को देखकर पहचान लूंगा दिनांक 08/08/2026 को मेरे फोन पे का करीबन 19370 रूपये को अलग अलग जगह में फोन पे किया गया है। उक्त चारो व्यक्तियो के द्वारा दिनांक 08/08/2026 के रात्रि करीबन 01 बजे अश्लील गालिया देते हुये जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर मेरे जेब से नगदी 800 रूपये, बैग में रखे 15000 रूपये एवं फोन पे के माध्यम से 19370 रूपये तथा मोबाईल फोन कीमती करीबन 10000 रूपये को लूट कर ले गये है की रिपोर्ट पर थाना नांदघाट में अपराध सदर धारा 296, 351 (3), 115 (2), 309 (4), 309 (6), 3 (5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
     उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया। 
      प्रकरण में विवेचना के दौरान जिला बलौदा बाजार थाना हथबंद निवासी ग्राम जांगडा के रहने वाले निखिल ऊर्फ मन्नु यादव उम्र 21 वर्ष एवं 03 विधि से संघर्षरत बालक से उक्त घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। 
    आरोपियों के कब्जे से लुट किए मोबाईल कीमती 10000 रूपये, नगदी रकम 1280 रूपये, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल CG 04 जेडएच 2280 कीमती करीबन 20000 रूपये, धारदार वस्तु, जुमला लगभग 31280 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया। 
  प्रकरण में आरोपी निखिल ऊर्फ मन्नु यादव पिता शिव प्रसाद यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जांगडा थाना हथबंद जिला बलौदाबाजार को आज दिनांक 13.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया तथा 03 विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया। 
        उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ईश्वरी डुप्ले, सहायक उप निरीक्षक मोहन साहू, प्रधान आरक्षक राजकुमार चौबे, संजय भगत, अशोक तिर्की, आरक्षक आकाश सिंह राजपूत, प्रताप सिंह यादव, मिथुन चंद्रवंशी, संजय साहू, सुरेश सोनकर सहित थाना नांदघाट के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ