अवैध शराब बिक्री पर सायबर सेल एवं थाना नांदघाट पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही
बेमेतरा 07 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 06 अगस्त 2026 को थाना नांदघाट एवं सायबर सेल पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लिमतरा के अजय घृतलहरे अपने काला रंग के एचएफ डीलक्स में देविन रात्रे नाम के लडके को बिठाकर शराब भट्ठी टेमरी से अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाला हैं की सूचना के अधार पर सायबर सेल एवं थाना नांदघाट पुलिस टीम द्वारा शराब भट्ठी टेमरी के पहले चेकिंग के दौरान एक काला रंग के मोटर सायकल में सवार होकर दो व्यक्ति आ रहे थे पीछे बैठा व्यक्ति बोरी पकड़ कर बैठा था मोटर सायकल चलाने वाला व्यक्ति पुलिस को देखकर मोटर सायकल के पीछे बैठे व्यक्ति को बोरी सहित छोड कर भाग गया। नाम पुछने पर अपना नाम देविन रात्रे निवासी वार्ड नं. 08 लिमतरा थाना सिमगा का होना बताया, उसके बोरी को चेक किया गया, आरोपी को बोरी में भरे अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।
आरोपी देविन रात्रे से पुछताछ करने पर पता चला कि अजय घृतलहरे ऊर्फ डमरू उम्र 19 वर्ष निवासी लिमतरा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार के साथ उसके मोटर सायकल में बैठकर आना और अजय घृतलहरे के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए खरीदना।
जिसमें थाना नांदघाट में 01 प्रकरण में 02 आरोपी 01. देविन रात्रे पिता स्व. भोजराज रात्रे उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नं. 08 लिमतरा थाना सिमगा, 02. अजय घृतलहरे ऊर्फ डमरू उम्र 19 वर्ष निवासी लिमतरा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध की गई हैं।
प्रकरण में आरोपी देविन कुमार रात्रे पिता स्व. भोजराज रात्रे उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नं. 08 लिमतरा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार के कब्जे से 59 पौवा देशी मशाला/अंग्रेजी शराब (10620ml) कुल जुमला कीमती 5920 रूपये, को 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि मोहन साहू, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, रेखन साहू, थाना नांदघाट से मिथुन चंद्रवंशी सहित सायबर सेल बेमेतरा एवं थाना नांदघाट के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ