एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का ने किया थाना थान खम्हरिया का औचक निरीक्षण

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर एसडीओपी ने थाना का निरीक्षण कर दिए मार्गदर्शन व दिशा निर्देश 
बेमेतरा 07 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव के मार्गदर्शन पर एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का ने थाना खम्हरिया का औचक निरीक्षण किया। 

बेहतर पुलिसिंग के मार्गदर्शन 
एसडीओपी बेमेतरा ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ ही कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। 

सफाई व स्वच्छता पर जोर 
निरीक्षण के दौरान जप्ती माल, मालखाना, जप्ती रजिस्टर, जरायम, शिकायत, डियुटी रजिस्टर, मुर्त रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट, ग्राम अपराध पुस्तिका, फ्रिंगर प्रिंट रजिस्टर, थाना एवं चौकी की अन्य रजिस्टर व तख्ती चेक किये एवं थाना का भ्रमण कर थाना की साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने हेतु विशेष रूप से जोर दिया गया। 

प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के निर्देश 
निरीक्षण में एसडीओपी ने लंबित अपराधो, मर्ग, गुम, शिकायत और लंबित वारंटो की निकाल करने एवं असमाजिकतत्वो के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने व असामाजिक तत्वों तथा निगरानी बदमाशों, गुण्डों, शराब पीकर हुल्लड/मारपीट करने वालों के विरूद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने निर्देश दिए गए। 

दिशा निर्देश, वर्दी धारण के साथ संयमित व्यवहार 
एसडीओपी बेमेतरा ने वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों का सही समय में निकाल करने एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करने, ई-साक्ष्य का उपयोग करने व समस्त स्टाफ को डियुटी के दौरान निर्धारित साफ सुथरी वर्दी धारण करने तथा थाना में रिपोर्ट करने आये महिला आगंतुक/रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने पर जोर दिया। 

अवैध कार्यों पर कार्यवाही 
अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने, मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, निर्देशित किया गया। 

गस्त व पेट्रोलिंग का विशेष पालन 
चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त सुदृढ करने, गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त के दौरान हाटल, लाज, ढाबा, एटीएम, बैक, बस स्टैण्ड, प्रतिक्षालय एवं संदिग्ध व्यक्तियो कि चेकिंग करने, अधिकारियों व जवानों को रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त कर गली मोहल्लों एवं चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखने, साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में गस्त को बढ़ाने व लगातार रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

गुम व वारंटी पर कार्यवाही 
गुम नाबालिक बालक, बालिकाओं के दस्तयाब हेतु “आपरेशन मुस्कान”के तहत अभियान चलाकर यथाशीघ्र निराकरण करने एवं आपरेशन ईगल अभियान के तहत लंबित स्थाई एवं गिरफ़्तारी वारंट तामिल करने निर्देशित किया गया। 

सायबर अपराध पर नियंत्रण, जागरूकता एवं सतर्कता 
एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का ने सायबर अपराध पर नियंत्रण हेतु रेंज तथा जिलों में सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर व्हाट्सएप ग्रुप बीट वाईस बनाया गया है, उसमें अधिक से अधिक लोगो को जोडकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाने एवं सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव”अभियान के माध्यम से हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, स्कुल कालेजों में जागरूकता अभियान चलाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

     निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक सत्यप्रकाश उपाध्याय, उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक विनोद पात्रे, सुरेन्द्र तिवारी, आरक्षक ऐश्वर्य सिन्हा, बलदेव निषाद, लोकेश्वर साहू, चुरावन पाल, अशरफी खान, महिला आरक्षक सुशीला ध्रुव सहित थाना खम्हरिया के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ