एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर सायबर सेल एवं सिटी कोतवाली टीम की संयुक्त कार्यवाही
कार्यवाही - अवैध शराब पर पुलिस विभाग की दिख रही, आबकारी विभाग नदारद
बेमेतरा 13 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 12 अगस्त 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मोटर सायकल क्रमांक CG 25 H 1761 में एक व्यक्ति ग्राम रांका की ओर से ग्राम जेवरा तरफ अवैध रूप से अत्यधिक मात्रा में शराब रखकर आ रहा हैं की सूचना के अधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी को एनएच 30 मिनी माता चौक ग्राम जेवरा अवैध शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया।
जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी कालेश्वर पाटिल पिता गजानंद पाटिल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जेवरी थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 130 पौवा देशी मशाला शराब (23400ml) कुल जुमला कीमती 13000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 25 H 1761 कीमती करीब 70000 रूपये कुल जुमला लगभग 83000 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक निधि गुप्ता, सुरेन्द्र साहू, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कश्यप, सायबर सेल बेमेतरा से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, रेखन साहू, मुकेश माहिरे, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा से प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर सिंह, आरक्षक महेश जांगडे सहित सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ