एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर थाना साजा एवं नवागढ़ पुलिस टीम की कार्यवाही, सोने की चैन अप्राप्त, बाईक जप्त, चोर गिरफ्तार
मरका (नवागढ़) से बाईक चोरी कर ग्राम भरदालोधी (साजा) में चैन स्नैचिंग घटना को दिया अंजाम, दोनों थानों में मामला दर्ज
बेमेतरा 03 अगस्त 2026 - मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक जनक साहू एवं थाना साजा पुलिस टीम ने गले के 09 नग सोने की पत्ती वाली माला को छीनाझपटी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 25 पी 6024 कीमती लगभग 70000 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। थाना नवागढ क्षेत्र के ग्राम मरका से उक्त मोटर सायकल को चोरीकर आरोपी द्वारा भरदा लोधी में घटना को कारित किया गया।
प्रार्थिया श्रीमती मोतिम बाई निवासी भरदा लोधी थाना साजा जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि आज दिनांक 02.08.2026 के दोपहर करीबन 02 बजे अपने घर के सामने मिट्टी के चौरा में अपने पति लखन लाल जंघेल के साथ बातचीत करते बैठी थी, उसी समय एक काले रंग की मोटर सायकल सीजी 25 पी 6024 में दो व्यक्ति आकर रूके और बोले कि गांव के अशोक साहू जो क्रिकेट खेलते है उसके घर कहा पर है, इस नाम का कोई लडका गांव में नही है बोलने पर दोनों मोटर सायकल से ग्राम सोनपुरी तरफ चले गये, कुछ देर बाद बैठी थी तो वही पर बोरिंग के पास आकर पानी पीये और एक व्यक्ति मोटर सायकल में चालू हालत में बैठे थे दूसरा व्यक्ति मेरे पास आकर, वह अपने गले में तांत के रस्सी से काला माला के साथ 09 नग सोने की पत्ती गुंथा हुआ पहनी थी जिसे मेरे गले से एक व्यकित झटपकर छिनकर मोटर सायकल में दोनो बैठकर ग्राम मुंगलाटोला के तरफ भाग गये, मेरे साथ जुमला कीमती लगभग 150000 रूपये का झपटमारी हुआ है। घटना को मेरा पति लखन जंघेल देखे है जैसे ही घटना घटित होने पर मैने जोर जोर से मेरे गले के सोने की पत्ती को छिनकर भाग रहे है पकडो पकडो चिल्लाई तब आसपास के लोग आये हैं की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना साजा में अपराध सदर धारा 304(4), 112(1), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान ग्रामीणो के सहयोग से आरोपी अवध राम ध्रुव एवं दिलेश्वर साहू को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। अवधराम ध्रुव के द्वारा 09 नग सोने के पत्ती को फेके गए स्थान पर जाकर खोजबीन किया गया, किन्तु 09 नग सोने की पत्ती नहीं मिली।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 25 पी 6024 कीमती लगभग 70000 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी 01. अवध राम ध्रुव पिता मनतु ध्रुव उम्र 46 वर्ष निवासी सिंगपुर चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा, 02. दिलेश्वर साहू पिता मेघनाथ साहू उम्र 23 वर्ष निवासी करमतरा चौकी जालबांधा थाना खैरागढ जिला केसीजी को आज दिनांक 03.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
बाईक की चोरी मरका (नवागढ़) से
उक्त मोटर सायकल सीजी 25 पी 6024 की चोरी होने के संबंध में थाना नवागढ में अपराध सदर धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध होना पाया गया। प्रार्थी सत्य कुमार ध्रुव उम्र 28 वर्ष निवासी मरका थाना नवागढ ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 01.08.2026 को मोटर सायकल क्रं. CG-25 P-6024 को अपने घर के सामने खड़ा किया था जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 01.08.2026 के रात्री 10 बजे से दिनांक 02.08.2026 के सुबह 05.30 बजे के मध्य चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।
प्रकरण में थाना नवागढ पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक जनक साहु, थाना प्रभारी परपोडी निरीक्षक अजय सोनकर, थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह, दुर्गेश तिवारी, येमन बघेल, राजीव शर्मा, आरक्षक प्रमोद बंजारे, मोतीलाल जायसवाल, अर्जुन ध्रुर्वे, पीयुष सिंह, राजू यादव, रामानुज जायसवाल, गोकुल सोनी, राहुल दुबे, राजआडिल सहित अन्य पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ