स्मार्ट मीटर से आम उपभोक्ताओं में चिंता की स्थिति, स्मार्ट मीटर हटाने एवं फॉर्म भरने का अभियान चलाकर कांग्रेस पार्टी लोगों को इससे जोड़कर मदद करने का कर रहीं हैं कार्य - जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा

देवरबीजा मंडल कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सलधा में संपन्न 
बेमेतरा 19 अगस्त 2026 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला के तत्वावधान में देवरबीजा मंडल कांग्रेस कमेटी अंतर्गत ग्राम पंचायत सलधा में मंडल कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 

फॉर्म भरने के अभियान को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा 
बैठक में स्मार्ट मीटर हटाने एवं इस संबंध में चलाए जा रहे फॉर्म भरने के अभियान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर अपने सुझाव भी दिए। 

स्मार्ट मीटर से आम उपभोक्ताओं में चिंता की स्थिति, स्मार्ट मीटर हटाने एवं फॉर्म भरने का अभियान चलाकर कांग्रेस पार्टी लोगों को इससे जोड़कर मदद करने का कर रहीं हैं कार्य 
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं में चिंता की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी उपभोक्ताओं के हितों की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। स्मार्ट मीटर हटाने एवं फॉर्म भरने के अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ अभियान को सफल बनाने तथा आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। 
      आशीष छाबड़ा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक लगातार सक्रियता जरूरी है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझें और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करें। 

बैठक में रहीं उपस्थिति 
इस अवसर पर सुरेश दुबे, विजय देवागन, प्रदीप साहू, नंदू सलूजा, शोभा साहू, टोनू देवागन, राजा साजु, दिलहरन साहू, खिल्लू साहू, सुब्बू साहू, सहदेव साहू, परस साहू, गौकरण टंडन, संजय यदु, नारायण वर्मा, गुल्ला निषाद, मंगलू साहू, राजेश निषाद, गोरेलाल साहू, फत्ते पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ