जिला साहू समाज करेंगा शपथ ग्रहण समारोह के साथ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का सम्मान
बेमेतरा 19 अगस्त 2026 - जिला साहू संघ बेमेतरा द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान, शिक्षक सम्मान एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिला पदाधिकारियों ने नवा रायपुर स्थित उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के शासकीय निवास पहुंचकर उन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मंत्री को न्यौता
जिला साहू संघ बेमेतरा के अध्यक्ष नारद साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य भेंटकर कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया तथा उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मंत्री श्री साव ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए जिला साहू संघ को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निमंत्रित करने रही उपस्थिति
इस अवसर पर दुर्ग जिला साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष लखन लाल साहू, बेमेतरा जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष रेखराम साहू, कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू, प्रदेश प्रतिनिधि पंचम साहू, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक भरत साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक घनाराम साहू, युवा प्रकोष्ठ संरक्षक निखिल साहू सहित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का सम्मान
जिला साहू संघ द्वारा आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।
0 टिप्पणियाँ