श्री गणेश कृषि केंद्र थान खमरिया को नोटिस जारी कर लगाया गया विक्रय पर प्रतिबंध

राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने किया श्री गणेश कृषि केंद्र थान खमरिया का औचक निरीक्षण 

निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएं, बिना PC के कीटनाशी उत्पाद का फर्म एवं गोदाम में भंडारित, 09 नमूने प्रयोगशाला परीक्षण हेतु प्रेषित 

बेमेतरा 15 अगस्त 2026 - राज्य स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा दिनांक 13-08-2026 को श्री गणेश कृषि केंद्र थान खमरिया विकासखंड साजा जिला बेमेतरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म द्वारा प्रस्तुत कीटनाशी कंपनियों के प्रिंसिपल सर्टिफिकेट (PC) के परीक्षण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। 

निरीक्षण का सारांश 
वर्ष 2026 हेतु प्रस्तुत 24 कंपनियों के PC विक्रय लाइसेंस में इंद्राज नहीं पाए गए तथा पूर्व वर्ष की 08 कंपनियों के वैध PC भी फर्म में उपलब्ध नहीं थे। इसके अतिरिक्त FMC, Corteva, NFL, Indo Gulf, Dev Agro, Nagarjuna, Oswal, Cheminova, Bayer, Willowood, Mahindra एवं Royal Crop Science आदि कंपनियों के PC उपलब्ध नहीं होने के बावजूद उनके कीटनाशी उत्पाद फर्म के परिसर एवं गोदाम में भंडारित पाए गए। निरीक्षण के दौरान 09 कीटनाशी नमूने लिए जाकर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु प्रेषित किए गए। 
03 दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने पत्र जारी, विक्रय पर लगाया प्रतिबंध 
फर्म द्वारा कीटनाशी नियम 1971 के नियम 10 एवं 15 के अनुरूप आवश्यक अभिलेखों का संधारण एवं बिना वैध PC के कीटनाशी विक्रय किया जाना पाया गया, जो कीटनाशी अधिनियम 1968 की धारा 13 सहित संबंधित नियमों का उल्लंघन है। 
        अनियमितताओं के संबंध में कीटनाशी निरीक्षक द्वारा फर्म को 03 दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया तथा विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। 

निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी 
निरीक्षण के समय हर्ष मिश्रा सहायक संचालक कृषि, जितेंद्र ठाकुर सहायक संचालक कृषि, डॉक्टर श्याम लाल सहायक संचालक कृषि, देशराज यादव सहायक संचालक कृषि, दिनेश कुमार ध्रुवे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खंड साजा, शशि शेखर साहू कृषि विकास अधिकारी, अभिषेक अग्रवाल प्रोपराइटर व क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ