बेमेतरा जिला महिला कांग्रेस का भव्य सावन मिलन एवं सम्मान समारोह राजीव भवन में संपन्न

जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने भी महिलाओं के साथ खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल का आनंद लिया और बहनों का उत्साह बढ़ाया 

महिला कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने खेला पारंपरिक खेल तथा उत्कृष्ट कार्यों के की गई सम्मानित 
बेमेतरा 19 अगस्त 2026 - बेमेतरा महिला कांग्रेस द्वारा भव्य सावन मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा, पूर्व विधायक नवागढ़ गुरुदयाल बंजारे, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मंगत साहू, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। 

कार्यकर्ताओं का सम्मान 
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पूर्व जिला अध्यक्षों, कांग्रेस की वरिष्ठ महिलाओं एवं संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाजसेवी महिलाओं को भी सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

पारंपरिक खेलों व प्रतियोगिताओं का आयोजन 
सावन मिलन समारोह में महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सावन के झूले, गेड़ी, कबड्डी, थाली सजाओ, फुगड़ी एवं नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। गीत-संगीत, नृत्य और पारंपरिक खेलों के बीच महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। 

जिलाध्यक्ष छाबड़ा ने लिया खेलों में भाग  
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने भी महिलाओं के साथ खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल का आनंद लेते हुए महिला कांग्रेस की बहनों का उत्साह बढ़ाया। अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। 
सावन मिलन - कार्यक्रम के साथ अवसर 
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सावन मिलन जैसे आयोजन महिलाओं को आपस में जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। समाजसेवी महिलाओं, वरिष्ठ कांग्रेस महिलाओं एवं संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। 

आयोजन हुआ सावनमय 
सैकड़ों महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता से पूरा आयोजन सावन की उमंग, उत्साह और खुशियों के रंग में रंग गया। उपस्थित अतिथियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेमेतरा महिला कांग्रेस की पूरी टीम को सफल एवं भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। 

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 
श्रीमती कविता साहू जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, श्रीमती माधुरी रवि परघनिया जनपद अध्यक्ष बेरला, श्रीमती शकुंतला मंगत साहू पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती सुशीला जोशी जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती शशि प्रभा गायकवाड़ जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती बालकुमारी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य,
श्रीमती रीता पांडे शहर अध्यक्ष, श्रीमती जनता साहू मंडल अध्यक्ष, श्रीमती रीना मिथलेश शर्मा पूर्व जनपद अध्यक्ष, श्रीमती रश्मि मिश्रा शहर अध्यक्ष, श्रीमती नेहा सुराणा पूर्व पार्षद बेरला,
श्रीमती रेहाना रवानी, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती रामा साहू ब्लॉक अध्यक्ष, श्रीमती अर्चना परघनिया उपाध्यक्ष,
श्रीमती भारती पटेल उपाध्यक्ष, श्रीमती हीरा वर्मा जनपद सदस्य बेरला, श्रीमती सीमा टिकरिया जनपद सदस्य बेरला,
श्रीमती अर्चना देशलहरे जनपद सदस्य बेरला,
श्रीमती सविता हिरवानी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत बेरला, श्रीमती आरती पटेल जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती अर्चना परघनिया जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती लता सोनवानी, श्रीमती राधा बघेल, श्रीमती इंद्रावती, श्रीमती हेमिन यादव, बिकु मानिकपुर, प्रतिभा गिर, रूबी सलूजा, श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती शशि सेन, श्रीमती सुहद्रा बंजारे, श्रीमती नीलम टंडन, श्रीमती रीना साहू सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस नेत्री श्रीमती योगिता साहू ने दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ