स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य विभाग और जिला जेल बेमेतरा में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण

जिला जेल में सीएचएमओ व सिविल सर्जन ने किया व्यवस्थाओं व सुविधाओं का निरीक्षण व बंदियों से संवाद 

मुख्य कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी सांसद विजय बघेल के हाथों हुए सम्मानित 
बेमेतरा 16 अगस्त 2026 - 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

सीएमएचओ ने किया कार्यालय में ध्वजारोहण 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर ने सीएमएचओ ऑफिस में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल राज, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शरद कोहड़े, मोहम्मद रमजान सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 

जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन ने किया ध्वजारोहण 
जिला चिकित्सालय बेमेतरा में सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत के पश्चात सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, आरएमओ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, अस्पताल प्रमुख सलाहकार डॉ. स्वाति यदु, मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, गार्ड, वार्ड बॉय सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। 
जिला जेल में जेल अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण 
वहीं जिला जेल बेमेतरा में जेल अधीक्षक राहुल पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी ली गई। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहलेडर और सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। जेल के अधिकारी, कर्मचारी और प्रहरियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। 

जेल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष 
ध्वजारोहण के पश्चात सीएमएचओ डॉ. रोहलेडर एवं सिविल सर्जन डॉ. साहू ने जिला जेल का भ्रमण किया। उन्होंने बंदियों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य, भोजन और साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
बंदियों से सीधे संवाद 
अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार व्यवस्था पर फीडबैक भी लिया, जिस पर बंदियों ने सकारात्मक और संतोषजनक प्रतिक्रिया दी। अधिकारियों ने जेल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के कल्याण हेतु की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की। 

मुख्य समारोह में स्वास्थ्य विभाग सम्मानित 
बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के हाथों स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर सीएमएचओ, सिविल सर्जन एवं समस्त स्वास्थ्य विभाग ने बधाई प्रेषित की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ