दो खाईवाल जीवन पटेल तेजेन्द्र ऊर्फ सोनू और एक सटोरिया प्रदीप कुमार साहू से नगद 1920 रु, 02 मोबाईल एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त

साजा थाना अंतर्गत ग्राम सोमईकला में सट्टा प्रकरण में कार्यवाही 

एसपी के निर्देश पर जुआ सट्टा एक्ट में कार्यवाही, मेडेसरा (दुर्ग) निवासी मुख्य खाईवाल सहित तीन आरोपी साइबर सेल एवं थाना साजा पुलिस के गिरफ्त में 
बेमेतरा 12 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
     इसी क्रम में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं थाना प्रभारी साजा निरीक्षक जनक साहू, साइबर सेल व थाना साजा पुलिस की संयुक्त टीम ने जुआ सट्टा एक्ट के 01 प्रकरण में 03 आरोपियों से कुल जुमला नगदी 1920 रूपये, 02 टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 15000 रूपये, जुमला करीबन 16920 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया हैं। 
     11 अगस्त 2026 को थाना साजा स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिली कि प्रदीप कुमार साहू निवासी सोमईकला के द्वारा धान संग्रहण केन्द्र के पास ग्राम सोमईकला में अवैध रूप से लोगों को अंको के सामने रूपये का दांव लगवा कर सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलवा कर अवैध रूप से धन लाभ अर्जित कर रहा हैं की सुचना पर साइबर सेल व थाना साजा पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी नामक जुआ खिलवाते पकड़ा गया। आरोपी प्रदीप कुमार साहू से पुछताछ करने पर पता चला कि यह मेडेसरा निवासी थाना नंदनी जिला दुर्ग के रहने वाले तेजेन्द्र ऊर्फ सोनू एवं जीवन पटेल के लिए सट्टा पट्टी लिखना एवं लिखने के बाद पर्ची को मोबाईल से उनके मोबाईल पर भेजना जिसके बदले उसे पैसा देना। 
      जिस पर थाना साजा में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपी 01. प्रदीप कुमार साहू पिता रोहित साहू उम्र 34 वर्ष निवासी सोमईकला थाना साजा जिला बेमेतरा, 02. जीवन लाल पटेल पिता पुरन पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मेडेसरा थाना नंदनी जिला दुर्ग 03. तेजेन्द्र ऊर्फ सोनू पिता दुकालू राम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी मेडेसरा थाना नंदनी जिला दुर्ग के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एवं आरोपियों द्वारा संगठन बनाकर सट्टा-पट्टी लिखवाना पाये जाने पर धारा 112(1) BNS के तहत कार्यवाही की गई हैं। 
      प्रकरण में 03 आरोपियों से कुल जुमला नगदी 1920 रूपये, 02 टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 15000 रूपये, जुमला करीबन 16920 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया हैं। 
          उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी साजा निरीक्षक जनक साहू, उप निरीक्षक असीम किर्तनिया, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, रेखन साहू, मुकेश माहिरे, थाना साजा से आरक्षक रामानुज जायसवाल, राजु यादव सहित थाना साजा एवं साइबर सेल के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ