अवैध शराब बिक्री पर एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही
बेमेतरा 12 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 11 अगस्त 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बसंत बांधे निवासी निवासी ग्राम किरीतपुर अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर लोगों को बिक्री कर रहा हैं की सूचना के अधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।
जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी बसंत बांधे पिता स्व. लेडगा सतनामी उम्र 55 वर्ष निवासी किरीतपुर थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 61 पौवा देशी मशाला शराब (10980ml) कुल जुमला कीमती 6100 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह राजपूत, आरक्षक महेश जांगडे, सौरभ सिंह, शिव कुमार सेन सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ