एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर साइबर सेल एवं सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संयुक्त कार्यवाही
बेमेतरा 08 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 07 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा तथा साइबर सेल व थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त पर कार्रवाई तेज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 13 हजार रूपये से भी अधिक की 01 किलो 176 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं बिक्री रकम 15 सौ रूपये, 01 नग मोबाईल कीमती करीबन 20 हजार रूपये, जुमला कीमती लगभग 34 हजार 5 सौ रूपये को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी क्रम में 07 अगस्त 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबीर से सुचना मिला कि योगेश कुमार बंजारे निवासी ग्राम लोलेसरा अपने केला बाडी खेत में बने बोर झोपडी के पास अवैध रूप से गांजा रखकर लोगो से रूपये पैसे लेकर बिक्री कर रहा हैं की सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर आरोपी योगेश कुमार बंजारे का केला बाडी, खेत में बना बोर झोपडी चेपला खार, ग्राम लोलेसरा पहुचकर अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पकडा गया।
आरोपी योगेश कुमार बंजारे पिता देवव्रत बंजारे उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम लोलेसरा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 176 ग्राम कीमती करीबन 13000 रूपये, बिक्री रकम 1500 रूपये, 01 नग मोबाईल कीमती करीबन 20000 रूपये, जुमला कीमती लगभग करीबन 34500 रूपये (34 हजार 5 सौ रूपये) को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र कश्यप, सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह राजपूत, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, रेखन साहू, जयकिशन साहू, मुकेश माहिरे थाना बेमेतरा से आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, शिव सेन, महेश जांगडे एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समाज पर सकारात्मक प्रभाव
आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
बेमेतरा पुलिस का संदेश : अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”
0 टिप्पणियाँ