थाना बेरला पुलिस टीम को स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली सफलता
बेमेतरा 04 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकडने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।
इसी क्रम में आज 04 अगस्त 2026 को थाना बेरला पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट में अपराध क्रमांक 399/2018, धारा 279, 337, 338 भादवि, मोटर व्हीकल एक्ट व धारा 138 NIA एक्ट एवं अपराध क्रमांक 299/2019 धारा 304(A) भादवि के प्रकरण में फरार चल रहे 03 स्थायी वारंटियों 01. पृथ्वीराज साहू पिता बहोरन साहू उम्र 35 वर्ष निवासी नंदनी थाना नंदनी जिला दुर्ग,
02. योगेन्द्र धीवर पिता राधे श्याम धीवर उम्र 42 वर्ष निवासी बासा थाना बेरला जिला बेमेतरा, 03. विनोद कुमार साहू पिता तामेश्वर साहू उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नं. 01 आजाद चौक नगर पालिका कार्यालय के पास अहिवारा थाना नंदनी जिला दुर्ग को पकड़ा गया। जिसे माननीय न्यायालय में स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक दीनानाथ यादव, आरक्षक संजय पाटिल, भावेश पुरी गोस्वामी, श्रवण वर्मा सहित थाना बेरला के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ