देवकर के युवा तपस्वी रौनक बोरा ने रखा 15 दिनों का उपवास

पूर्व में भी रख चुके हैं 30, 60, 11, 8 दिनों का उपवास 
बेमेतरा 05 अगस्त 2026 - बेमेतरा जिलें के देवकर नगर के जैन समाज का युवा तपस्वी रत्न रौनक जैन बोरा जिनका आज 15 दिनों का उपवास रखा है, जो आगे गतिमान है। 
   जैन समाज के युवा रौनक जैन ने पूर्व में भी तीन बार 30-30 दिनों का उपवास, एक बार 60 दिनों का उपवास, एक बार 11 दिनों का उपवास, दो बार 08 दिनों का उपवास कर चूका हैं। इस बार 15 दिनों का आज उपवास आगे गतिमान है। समाज के लोगों ने रौनक जैन बोरा का उपवास का सुखसाता पुछते हुए बहुत बहूत अनुमोदना करते है। 

जैसा नाम वैसा काम - युवा रौनक जैन पुरे बोरा परिवार एवं जैन समाज देवकर के लिए एक मिसाल व आन बान और शान है। सहज रूप में तप व तपस्या करने वाले इस युवा रत्न को पुरस्कृत भी किया जा चुका है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ