प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से छत्तीसगढ़ में तेज गति से हो रहा है विकास : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

नपं भिंभौरी को मिला नवीन महाविद्यालय 465.84 लाख एवं सामुदायिक भवन 14.28 लाख की सौगात 

नपं भिंभौरी के विकास के लिए 5 करोड रुपए (जल आवर्धन 4 करोड एवं संभावित विकास कार्यों 01 करोड) की घोषणा 
बेमेतरा 10 जुलाई 2026 - प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के कारण छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में तेज गति से विकास हो रहा है। उन्होंने नगर पंचायत भिंभौरी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनता से किए हर वादे को पूरा किया है। इस अवसर पर नगर पंचायत भिंभौरी में 465.84 लाख रूपए की लागत से बनने जा रहे नवीन महाविद्यालय एवं 14.28 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे किसान सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर नगर पंचायत भिंभौरी को बड़ी सौगातें दी। 

विकास कार्यों के लिए 5 करोड रुपए की घोषणा 
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवीन नगर पंचायत भिंभौरी में विकास कार्यों को रेखांकित करने के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने यहां घर घर में नल से जल पहुंचने के लिए जल आवर्धन योजना के लिए 4 करोड रुपए एवं संभावित विकास कार्यों को रेखांकित करने के लिए 1 करोड़ रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। 

"गारंटी हुई पूरी, विकास दिख रहा" 
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब है - जो कहा वो किया। और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की वजह से छत्तीसगढ़ आज प्रगति के नए आयाम छू रहा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जनता से किए गए वादे के मुताबिक सरकार गठन के तत्काल बाद किए गए वादों को पूरा करने का काम किया गया है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया है। इसके साथ ही किसानों से 3100 रुपए की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। महिलाओं को स्वालंबन और सशक्त बनाने की दिशा में महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवासहीन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत किया जा रहा है। 
   उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व भारत का मान बढ़ा है। देश में जनता की बेहतरी के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने में महत्वपूर्ण काम हुआ है। आज छत्तीसगढ़ का नक्सलमुक्त हो गया है और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में तेज गति से विकास हो रहा है। उन्होंने राज्य के तरक्की, विकास और कल्याण के लिए सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और किसान कल्याण जैसी योजनाओं में राज्य सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं। स्कूलों में अधोसंरचना मजबूत की जा रही है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है और योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार और ग्रामीण विकास हमारी प्राथमिकता है। 
      इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, विधायक दीपेश साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 

विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरित 

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, विधायक ईश्वर साहू, रजककार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू व जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ