सूचना पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग बल के कार्यकर्ता व गौ सेवक तत्काल पहुंचे स्थल
मामला हैं साजा में गौ मांस बिक्री का, स्थल हैं शराब दुकान के पास शासकीय बांधा में
साजा जैसे में इस अनोखे एवं अकल्पनीय कार्य से सभी हैं स्तब्ध, घटना की चर्चा राज्य व बाहर
बेमेतरा 04 जुलाई 2026 - बेमेतरा जिलें के साजा ब्लाक मुख्यालय में शनिवार को गौ मांस बिक्री की सूचना पर सभी हतप्रभ व स्तब्ध रह गए और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार साजा ब्लाक मुख्यालय के शराब दुकान के समीप शासकीय बांधा के पास कथित रूप से गौमांस की बिक्री की सूचना मिली, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और गौसेवकों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र होने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बजरंग दल का आरोप है कि घटनास्थल पर एक मृत पशु का मांस काटकर पॉलिथीन में पैक कर बिक्री के लिए तैयार किया जा रहा था। संगठन का दावा है कि मौके से दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया, जबकि तीन-चार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने बरामद मांस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अनुसार शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि साजा में शराब दुकान के पास कथित रूप से गौमांस बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आसपास निगरानी शुरू की। कार्यकर्ताओं का दावा है कि घटनास्थल पर एक व्यक्ति मांस काट रहा था, जबकि उसके अन्य साथी कथित मांस को पांच से दस किलो के पैकेट बनाकर दोपहिया वाहनों के माध्यम से ले जाने की तैयारी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
संगठन के अनुसार दो लोग मौके से भाग निकले, जबकि दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। कार्यकर्ताओं का यह भी दावा है कि घटनास्थल से कथित मांस भी बरामद किया गया।
बजरंग दल ने पुलिस पर तीन घंटे की देरी का लगाया आरोप
साजा ब्लाक मुख्यालय के आज के इस मामले को लेकर जब विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं गौ सेवकों के द्वारा इस मामले पर कार्यवाही को लेकर सूचना दी गई, तो वे कई घंटों तक नहीं आए, जिस पर बजरंग दल ने पुलिस पर स्थल में तीन घंटे देर से पहुंचने का आरोप लगाया। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब मामले की सूचना पुलिस को 11 बजे दी गई, उसके बाद भी थाना प्रभारी व पुलिस बल स्थल पर लगभग तीन घंटे बाद पहुंची। यदि पुलिस समय पर आ जाती तो अन्य आरोपी फरार नहीं हो पाते, वह भी ले गए मांस सहित पकड़े जाते। संगठन ने पहले भी इस बात पर प्रशासन को अवगत कराया था मगर समस्या जस की तस है, मामले में अब निष्पक्ष जांच की अपेक्षा है। वहीं जिला सह संयोजक गणेश वैष्णव ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो, यदि जांच या कार्यवाही में देरी या लापरवाही बरती गई तो बजरंग दल आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।
उनके आरोपों साजा थाना प्रभारी आरके टोंडे ने बताया कि वह उस समय एक आधिकारिक बैठक में शामिल थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, वह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने मौके से संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक व्यक्ति मांस काटता हुआ मिला, जबकि उसके तीन-चार अन्य सहयोगियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। कुल मिलाकर चार से छह लोगों की संलिप्तता की आशंका है और फरार लोगों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि घटनास्थल से बरामद मांस को जब्त कर लिया गया है।
0 टिप्पणियाँ