नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से की सौजन्य भेंट

बेमेतरा 18 जुलाई 2026 - जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) ने जिला एवं सत्र न्यायालय बेमेतरा पहुंचकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सरोजनंद दास से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा शुभकामनाएं प्रेषित की। 
    भेंट के दौरान पुलिस एवं न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय, विधि व्यवस्था और न्यायिक कार्यों में सहयोग जैसे विभिन्न विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। 
    इस अवसर पर प्रथम एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहित सिंह एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला सहित जिला एवं सत्र न्यायालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ