बोरीगारिका (दुर्ग) में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के तत्वाधान में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर 
दुर्ग 12 जुलाई 2026 - छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को ग्राम बोरीगारिका तहसील दुर्ग में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में डॉक्टर कामता साहू दंत रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर रश्मि साहू दंत रोग चिकित्सक, डॉक्टर सृष्टि देवांगन दंत रोग चिकित्सक, डॉक्टर पीआर मंगलानी त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर पीएल साहू जनरल प्रैक्टिशनर, डॉक्टर कल्याण सिंह साहू एक्यूप्रेशर चिकित्सा सलाहकार, श्रीमती प्रिया अग्रवाल जल चिकित्सा सलाहकार विशेष रूप से उपस्थित रही।
     उक्त कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव के मार्गदर्शन पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप यादव के नेतृत्व में किया गया। जिसमें सर्व समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव, प्रदेश संयोजक ब्रह्मदेव पटेल, छत्तीसगढ़ कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण कुमार पाटिल, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, प्रदेश संगठन सचिव अशोक साहू, दुर्ग संभाग अध्यक्ष शेखर साहू, थानेशवर साहू सहित ग्राम बोरीगारिका के सरपंच चुम्मन यादव एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ