बारगांव (बेरला) विद्यालय में बाल कैबिनेट व शाला नायक का चुनाव लोक तांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया के तहत हुआ संपन्न
बेमेतरा 12 जुलाई 2026 - जिला बेमेतरा के विकासखण्ड बेरला अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव में सत्र 2026–27 के लिए बाल कैबिनेट व शाला नायक का चुनाव लोक तांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ। इस चुनाव के चुनावी गतिविधि को लेकर छात्र–छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया, लोकतांत्रिक प्रक्रिया चुनाव को पूरी तरह से देश के आम चुनावों की तर्ज पर आयोजित किया गया। इसके लिए विद्यालय में बाकायदा नामांकन पत्र भरने, समीक्षा (जांच), नाम वापसी और चुनाव प्रचार प्रक्रिया पूरी की गई। मतदान के लिए विद्यालय परिसर में मतदान केन्द्र बनाए गए, जहां मतदान अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और मतगणना जैसे सभी औपचारिकताओ का विधिवत पालन किया गया। शाला के इस चुनाव में चुनाव प्रभारी हिमाचल साहू रहे, वही मतदान दल क्रमांक 01 पीठासीन अधिकारी एसएस साहू, अधिकारी 01 डीआर साहू, अधिकारी 02 हरीश साहू, अधिकारी 03 पूर्णिमा साहू, अधिकारी 04 भूपेश सिन्हा व मतदान दल क्रमांक 02 पीठासीन अधिकारी एसके बंछोर, अधिकारी 01 बीडी साहू, अधिकारी 02 डीजी रानी, अधिकारी 03 तुलसी साहू, अधिकारी 04 गुमान यादव ने जिम्मेदारी निभाई। चुनाव में कुल 262 विद्यार्थियों ने मतदान में हिस्सा लिया। जिसमें शाला नायक पद के लिए दो विद्यार्थियो ने चुनाव मैदान में अपनी दावेदारी पेश की। मतगणना के बाद चिंताराम पटेल को सर्वाधिक 204 मत प्राप्त हुए, वहीं राकेश कुमार को 58 मत प्राप्त हुए, इस प्रकार 146 मतों से विजई होने पर चिंताराम पटेल को बारगांव विद्यालय का नया शाला नायक चुना गया।
वही उप शाला नायक के लिए 02 विद्यार्थियो ने दावेदारी पेश की, जिसमें कु. पूर्णिमा को 192 मत मिले, जिसके आधार पर उन्हें उपशाला नायक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
साथ ही बाल कैबिनेट के विभिन्न पदों पर भी विद्यार्थियों का चयन किया गया। जिसमें खेल मंत्री कु. निधि पाटिल 125 मत, सांस्कृतिक मंत्री मयंक 104 मत, अनुशासन मंत्री कु. आकाशी 195 मत, स्वच्छता मंत्री पूर्णानंद 119 मत, बागवानी मंत्री लक्ष्मी नारायण 150 मत को बनाया गया।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बन गया, विजय विद्यार्थियों का शिक्षकों और सहपाठियों ने तालियों, गुलाल और शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर प्राचार्य श्याम सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बचपन से ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के महत्व और नेतृत्व क्षमता से परिचित कराना है। आज के बच्चे कल के नागरिक हैं, इसलिए उनमें नागरिक कर्तव्यों और जिम्मेदारी की भावना का विकास होना जरूरी है।
चुनाव प्रभारी हिमाचल साहू ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की लोकतांत्रिक प्रणाली और मतदान के महत्व को समझाना है। विद्यालय स्तर पर चुनाव कराने से बच्चों में छिपी नेतृत्व क्षमता (लीडरशिप) बाहर आती है और उनमें जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है। यह चुनाव बच्चों को भविष्य का एक जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका तुलसी साहू ने कहा कि खेलों की तरह ही चुनाव भी हमें अनुशासन, निष्पक्षता और टीम भावना सिखाते हैं, हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशी बधाई के पात्र हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है।
नवनिर्वाचित बाल कैबिनेट विद्यालय की खेल, सांस्कृतिक और दैनिक गतिविधियों को और अधिक अनुशासित व बेहतर बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देगी। इस पूरे निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने में विद्यालय के शिक्षकों और छात्र छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ