संघ व एसोसिएशन ने विधायक दीपेश साहू व ईश्वर साहू को महंगाई भत्ता समेत अन्य सात सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
बेमेतरा 12 जुलाई 2026 - छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त आव्हान पर शनिवार को बेमेतरा विधायक दीपेश साहू व साजा विधायक ईश्वर साहू को मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख मांगों में मोदी की गारंटी लागू करते हुए लंबित 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत को देय तारीख से शीघ्र भुगतान का आदेश जारी किया जाए, कैशलेस चिकित्सा की घोषणा बजट सत्र में की गई थी, किंतु योजना की जानकारी कर्मचारियों को अभी तक नहीं दी गई है। योजना का शीघ्र क्रियान्वयन किया जाए। सेवानिवृत्त पर 300 दिवस का अवकाश नकदीकरण का भुगतान किया जाए, अनुकंपा नियुक्ति में 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त की जाए तथा पेंशनरों को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में शामिल किया जाए। 70 वर्ष की आयु होने पर 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि करने महंगाई राहत भुगतान में मध्य प्रदेश शासन से सहमति लेने की परंपरा समाप्त की जाए। पेंशन कल्याण मंडल का पुनर्गठन करने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश का क्रियावायन करते हुए छठवें एवं सातवें वेतनमान के एरियर राशि का भुगतान किया जाए।
छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष आरके वर्मा, कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक नानक साहू, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष हितेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में कर्मचारी एवं पेंशनर्स साथियों के साथ कर्मचारी एवं पेंशनरों की मांगों को समर्थन करते हुए अनुशंसा पत्र भेजे जाने मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान थानूराम यादव, रोमन जायसवाल, धर्मेंद्र शर्मा, संतोष नामदेव, जेएल खुटियारे, खिलावन साहू, उमाशंकर साहू, नुतन शर्मा, कपिल वर्मा, विजय टंडन, केएस परते, लालसिंह ठाकुर, रामसिंह राजपूत उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ